Wednesday, June 19, 2019

19 ऊंट की कहानी*🐪

*19 ऊंट की कहानी*🐪

एक गाँव में एक व्यक्ति के पास 19 ऊंट थे। 

एक दिन उस व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। 

मृत्यु के पश्चात वसीयत पढ़ी गयी। जिसमें लिखा था कि:

मेरे 19 ऊंटों में से आधे मेरे बेटे को,19 ऊंटों में से एक चौथाई मेरी बेटी को, और 19 ऊंटों में से पांचवाँ हिस्सा मेरे नौकर को दे दिए जाएँ।

सब लोग चक्कर में पड़ गए कि ये बँटवारा कैसे हो ?

19 ऊंटों का आधा अर्थात एक ऊँट काटना पड़ेगा, फिर तो ऊँट ही मर जायेगा। चलो एक को काट दिया तो बचे 18 उनका एक चौथाई साढ़े चार- साढ़े चार फिर?

सब बड़ी उलझन में थे। फिर पड़ोस के गांव से एक बुद्धिमान व्यक्ति को बुलाया गया।

वह बुद्धिमान व्यक्ति अपने ऊँट पर चढ़ कर आया, समस्या सुनी, थोडा दिमाग लगाया, फिर बोला इन 19 ऊंटों में मेरा भी ऊँट मिलाकर बाँट दो।

सबने सोचा कि एक तो मरने वाला पागल था, जो ऐसी वसीयत कर के चला गया, और अब ये दूसरा पागल आ गया जो बोलता है कि उनमें मेरा भी ऊँट मिलाकर बाँट दो। फिर भी सब ने सोचा बात मान लेने में क्या हर्ज है।

19+1=20 हुए।

20 का आधा 10 बेटे को दे दिए।

20 का चौथाई 5 बेटी को दे दिए।

20 का पांचवाँ हिस्सा 4 नौकर को दे दिए।

10+5+4=19 

बच गया एक ऊँट, जो बुद्धिमान व्यक्ति का था...

वो उसे लेकर अपने गॉंव लौट गया।

इस तरह 1 उंट मिलाने से, बाकी 19 उंटो का बंटवारा सुख, शांति, संतोष व आनंद से हो गया।
प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक  नमबरो की  जानकारी  यह सब टोल  फ्री है ।
_________________________

पुलिस सेवा  ---       ---    100

अग्नि  सेवा                      101

एमबुलैस  सेवा                 102

यातायात  पुलिस               103

आपदा  प्रबंधन                 108

रेलवे  पूछताछ                 139

भ्रष्टाचार  विरोधी             1031

रेल  दुर्घटना                    1072

सड़क  दुर्घटना                1073

सी एम सहायता  लाइन    1076

क्राइम  सटायर                1090

महिला  सहायता  लाइन   1091

पृथ्वी  भुकमप                1092

बाल शोषण  सहायता      1098

किसान  काल  सेन्टर        1551

नागरिक  काल  सेन्टर  155300

 ब्लड बैंक - 9480044444


धन्यवाद